XML (Xml full form) एक मार्कअप भाषा है जिसे एक विशिष्ट प्रारूप में डेटा को परिवहन और संग्रहीत करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। जिसे मानव और मशीन इंटेलिजेंस द्वारा संसाधित किया जा सकता है। यह दस्तावेज़ों को एन्कोड करने के लिए नियमों के एक सेट को परिभाषित करता है।
XML वेब कि सबसे महत्वपूर्ण तकनीकों में से एक है। आप कोडिंग को डेवलपर्स पर छोड़ सकते हैं, लेकिन XML की सही जानकारी आपको इसके बारे मे एक बेहतर समझ दे सकता है और कैसे किसी वेबसाइटों कि, सामग्री online पर वितरित किए जाते है इसे भी समझ सकते। तो, आइए समझते हैं कि XML वास्तव में क्या है।
XML क्या है?
जैसा कि मैंने पहले भी कहा कि, XML एक मार्कअप लैंग्वेज है,” और इसे 1998 में वर्ल्ड वाइड वेब कंसोर्टियम (W3C) के द्वारा प्रकाशित किया गया था। जिसका उद्देश बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक प्रकाशन की चुनौतियों का सामना करना था और इसी के चलते online पर डेटाए साझा करने मे यह सबसे उपयोगी प्रारूपों में से एक बन गया।
क्योंकि XML लैंग्वेज को लोगों के साथ-साथ कंप्यूटर सॉफ्टवेयर द्वारा भी पढ़ा और इसकी व्याख्या किया जा सकता है, इसलिए इसे मानव और मशीन पठनीय लैंग्वेज के रूप में भी जाना जाता है। इसका का प्राथमिक उद्देश्य डेटा को इस तरह से संग्रहीत करना है जिन्हे सॉफ़्टवेयर द्वारा आसानी से पढ़ा, समझा और online पर साझा किया जा सके। हलाकि, इसके बारे मे एक ओर चिज जानना महत्वपूर्ण है कि XML डेटा स्टोर करने के अलावा ओर कुछ नहीं करता।
Xml full form क्या है?
XML full form
X – for ‘Extensible’
M – for ‘Markup’
L – for ‘Language’

XML एक संक्षिप्त नाम है। XML का full form “Extensible Markup Language”. है। दरसल ये मार्कअप Language कुछ कोड या टैग का एक सेट होता है, जो डिजिटल प्रारूप या दस्तावेज़ में टेक्स्ट का वर्णन करता है। जैसेकि Hypertext Markup Language (HTML), XML भी HTML कि तरह ही एक मार्कअप लैंग्वेज है। HTML जिसका उपयोग वेबपेज को प्रारूपित करने के लिए किया जाता है और XML , HTML का एक अधिक लचीला हिस्सा है, जो इंटरनेट पर जटिल कामो को पुरा करना संभव बनाता है। XML, HTML कि तरह ये परिभाषित नहीं करता है कि डेटा कैसे प्रदर्शित हो; ये सिफ॔ इसे ट्रांसपोर्ट करता है।
XML का इस्तेमाल डॉक्यूमेंट को एनकोड करने के लिए किया जाता है जिसे इंसान और मशीन दोनों ही समझ सकता हैं। इसे आसानि से संग्रहीत और संशोधित भी किया जा सकता है। जब आप इसका का उपयोग कर रहे हों तो आपको सरलता, सामान्यता और उपयोगिता इन तीन प्रमुख बातों का ध्यान जरुर रखने चाहिए । XML में कुछ नियम होते हैं जिनका पालन आपको करना होता है जैसे open tag और closing tag । सन 1998 मे XML कि आविष्कार से लेकर 2006 और 2008 में इसे संशोधित किया जा चुका है जो कि XML का सबसे नवीनतम संस्करण है।
XML की विशेषताएं
XML में बहुत सारे विशेषताएं हैं जो इसे अन्य भाषाओं से अलग बनाता हैं। XML के कुछ प्रमुख विशेषताओं की बारे मे यहा चचा॔ की गई है।
- Extensible और मानव पठनीय :- ज्यादातर XML एप्लिकेशन उम्मीद के अनुरुप काम करता है, चाहे इसमे कोई नया डेटा ही क्यों ना जोड़ा जाए।
- Overall Simplicity :- XML डेटा के साझाकरण, डेटा का परिवहन, प्लेटफ़ॉर्म का परिवर्तन और डेटा उपलब्धता जैसी कामो को आसान बनाता है। इसके अलाबा XML किसी भी डेटा को खोए बिना नए ऑपरेटिंग सिस्टम, नए ऐप्स या नए ब्राउज़र पर विस्तार या अपग्रेड करना आसान बनाता है। डेटा को कोई प्रकार की reading machine के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है, जैसे कि लोगो के लिए, कंप्यूटर के लिए , voice मशीन के लिए, न्यूज फीड, आदि।
- HTML से डेटा को अलग करता है :- XML की इस्तेमाल से डेटाओ को विभिन्न XML फ़ाइलों में आसानि से सहेजा जा सकता है।
- XML Validation के लिए अनुमति देता है :- XML दस्तावेज़ो को DTD या XML Schema द्वारा Validate किया जा सकता है। यह इस बात को सुनिश्चित करता है कि XML के दस्तावेज़ वाक्यात्मक रूप से मान्य है।
- XML Unicode को समर्थन करता है :- XML Unicode को support करता है, जिसका मतलब ये है कि , किसी भी लिखित मानव भाषा में किसी भी जानकारी को संप्रेषित कर सकता है।
- नई भाषाएँ बनाने के लिए उप्युक्त :- XML के द्वारा अब तक कई नई इंटरनेट भाषाओं का निमा॔ण होया है।
XML फ़ाइलो में XML कोड होता है और इसका फ़ाइल एक्सटेंशन यानि के closing “.xml” के साथ समाप्त होता है। इस फ़ाइलो में कुछ टैग होता हैं जो यह परिचालना करता हैं कि दस्तावेज़ो को कैसे संरचित किया जाए ,साथ ही इसे इंटरनेट पर कैसे संग्रहीत और परिवहन किया जाए।
नीचे XML फ़ाइल का एक उदाहरण चित्र के रुप मे दिया गय है।

XML फ़ाइल का उपयोग क्यों किया जाता है?
क्योंकि XML फाइलें एक plain text दस्तावेज हैं, इसलिए उन्हें कंप्यूटर और मनुष्यों दोनो के लिए , स्टोर करने, परिवहन करने और व्याख्या करने मे इसका उपयोग किया जाता है। XML इंटरनेट पर सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाले भाषाओं में से एक है।
XML के कुछ उपयोग यहाँ दिए गए हैं:
- डिजिटल सूचनाओ का परिवहन:- XML फाइलों का टेक्स्ट-आधारित प्रारूप उन्हें अत्यधिक पोर्टेबल बनाता है, और इसलिए वेब सर्वरों के बीच सूचना स्थानांतरित करने के लिए व्यापक रूप से इसका उपयोग किया जाता है। कुछ APIs, जैसे SOAP API और REST API, XML फाइलों में पैक किए गए अन्य applications को जानकारी भेजते हैं।
- वेब Searching:- क्योंकि XML दस्तावेज़े जानकारी के प्रकार को परिभाषित करता है, इसी लिए , HTML की तुलना में ये अधिक आसान और प्रभावी है।
- कम्प्यूटर Applications:- XML फाइलें कंप्यूटर ऐप्स को आसानी से संरचना और डेटा लाने की अनुमति देता हैं जिसकी उन्हें जरुरत होता है। फ़ाइलो से डेटा पुनर्प्राप्त करने के बाद, प्रोग्राम यह तय कर सकता हैं कि उन डेटाओ के साथ क्या करना है। मतलब कि किसी अन्य डेटाबेस में संग्रहीत करना, प्रोग्राम बैकएंड में इसका उपयोग करना, याफिर इसे स्क्रीन पर प्रदर्शित करना हो सकता है। इसके अलाबा XML के साथ, कुछ अतिरिक्त लोकप्रिय फ़ाइले निर्मित होता हैं। जेसे कि, Microsoft Office फ़ाइल एक्सटेंशन( .docx) , Excel स्प्रेडशीट के लिए ( .xlsx ), और PowerPoint के लिए (.pptx ) आदि। इन फ़ाइल एक्सटेंशन के अंत में “x” XML होता है।
- वेबसाइट और वेब ऐप्स:- वेबसाइट और वेब ऐप्स XML फाइलों से अपने content खींच सकता हैं। मार्कअप भाषाएं XML और HTML दोनो साथ मिलकर काम करता हैं।पृष्ठ पर content प्रदर्शित कराने के लिए XML कोड मॉड्यूल HTML फ़ाइलो में भी दिखाई दे सकता हैं। यह XML उन इंटरैक्टिव वेबसाइटों और पृष्ठों पर लागू करता है जिनकी content गतिशील रूप से बदलता रहता है।
Read Also:-
[Sassy_Social_Share type=”floating” top=”200″]